सिंघवारा: सोनकी पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 8 लीटर विदेशी शराब व सामग्री बरामद, 3 गिरफ्तार
सोनकी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोटही के चौड़ क्षेत्र में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुल 8.250 लीटर विदेशी शराब बरामद की। इसके साथ ही विदेशी शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री, जिसमें होमियोपैथी दवाइयों के तीन कार्टून एवं स्टीकर शामिल हैं, भी जब्त किए गए। इस मामले में संलिप्त तीन अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया।