राजातालाब: रोहनिया क्षेत्र के बलीरामपुर से रोहनिया दरेखू बाणासुर होते हुए भास्कर तालाब पहुंची शिव बरात
रोहनिया महाशिव रात्रि पर्व पर शिवलिला समिति द्वारा शिव बरात निकाली गई । शिव बरात में मनमोहक झांकियां के साथ-साथ नंदी, बैल,भैंस, बंदर,बकरी,ऊंट,हाथी, घोड़ा सहित हजारों बराती उपस्थित थे। बरात बलीरामपुर शिवमंदिर से दरेखु स्थित प्राचीन शिव मंदिर तथा नरउर स्थित बाणासुर मंदिर होते हुए रोहनिया केसरीपुर भास्करा स्थित प्राचीन शिव मंदिर तक निकाली गई