वारासिवनी: ट्रेन से कटकर वाराटोला के 26 वर्षीय युवक की मौत, कारण अज्ञात
कंटगी-बिरसोला पैसेंजर ट्रेन से कटकर 26 वर्षीय युवक अमित बाहेश्वर, निवासी वारा टोला की रविवार रात मौत हो गई। घटना वारा के पास रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक हुई। रात 10:15 बजे रवाना हुई ट्रेन कुछ देर ब्रिज के नीचे रुकी, तब गार्ड ने हादसे की जानकारी दी। सूचना पर जीआरएफ मौके पर पहुंची, पंचनामा कर सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया गया