शाहजहांपुर: व्यापारियों के उत्पीड़न पर सपा भड़की, कोतवाल पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से की मुलाकात
शाहजहांपुर।नगर के मोहल्ला मोहम्मद ज़ई स्थित मंडी क्षेत्र के दुकानदारों के कथित उत्पीड़न के मामले को लेकर समाजवादी पार्टी ने कड़ा रुख अपनाया है। सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित से मुलाकात कर कोतवाली प्रभारी अश्वनी सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि