कर्वी: चित्रकूट में क्षतिग्रस्त ऑडिटोरियम का डीएम ने किया निरीक्षण, जांच समिति गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए
चित्रकूट में जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने क्षतिग्रस्त ऑडिटोरियम का बुधवार सुबह 11 बजे निरीक्षण कर जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की। एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यदाई संस्था को 20 दिन में मरम्मत कार्य पूरा करने को कहा गया है, अन्यथा संबंधित अधिकारियों व ठेकेदार पर कार्रवाई होगी।