चांपा: चांपा में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला
जांजगीर के चांपा नगर के बीच बस्ती स्थित हटवारा चौक के पास शंभु दुकान के सामने लगे ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से अचानक चिंगारी उठी, जो देखते ही देखते भीषण आग में तब्दील हो गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।