मेरठ: मेरठ में मुठभेड़ में 2 चैन स्नैचर गिरफ्तार, महिला टीचर से लूटी थी चेन, दोनों के पैर में गोली लगने से हुए घायल
Meerut, Meerut | Apr 29, 2026 मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र में महिला टीचर से दिनदहाड़े चैन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बुधवार तड़के हुई इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।