बालोद: जम्ही टोल प्लाजा के पास फांसी पर लटके शव की 48 घंटे बाद भी पहचान नहीं हुई, पुलिस कर रही परिजनों की तलाश
Balod, Balod | Apr 21, 2026 जम्ही टोल प्लाजा के पास पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने के 48 घंटे बाद भी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। रविवार दोपहर करीब 12 बजे शव मिलने के बाद से मंगलवार शाम 4 बजे तक पुलिस मृतक के परिजनों का पता नहीं लगा सकी है। मामला दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र का है।