गिरिडीह: बनियाडीह स्थित सीसीएल डीएवी के बच्चों का सीबीएसई 12वीं में शानदार प्रदर्शन, दिया जबरदस्त परिणाम
बनियाडीह के CCL डीएवी के बच्चों ने सीबीएसई 12वीं में शानदार प्रदर्शन करते हुए जबरदस्त परिणाम दिया। बुधवार को 3 बजे विद्यालय में इसकी खुशियां मनाई गई। वाणिज्य संकाय में विद्यालय के अवी गोयल ने 99.4% अंक प्राप्त कर राज्य में प्रथम एवं देश में भी उच्च स्थान प्राप्त करते हुए डी ए वी पब्लिक स्कूल सीसीएल गिरिडीह बल्कि पूरे डी ए वी प्रबंधन को भी गौरवान्वित किया।।