मोहनलालगंज: स्कूल मार्ग पर शराब की दुकान का विरोध, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र स्थित घोडसारा गांव में प्रस्तावित शराब की दुकान को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि दुकान सरकारी विद्यालय के मार्ग पर खोली जा रही है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं गुजरते हैं। उनका कहना है कि इससे क्षेत्र का माहौल प्रभावित होगा तथा बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा पर भी असर पड़ सकता है।