सदर अस्पताल में HPV टीकाकरण अभियान को लेकर शनिवार दोपहर करीब दो बजे राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्थान के अजमेर से देशव्यापी HPV टीकाकरण अभियान की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य 14 वर्ष की लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाना है। यह अभियान विभिन्न राज्यों में एक साथ शुरू हुआ।