हरिहरगंज: पलामू डीसी-एसपी ने हरिहरगंज व महाराजगंज के पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, दिए कई आवश्यक निर्देश
दुर्गा पूजा के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शनिवार की शाम 6बजे पलामू उपायुक्त दिलीप सिंह शेखावत और पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने हरिहरगंज तथा महाराजगंज में निर्मित पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने पूजा समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।