बांका: तारा मंदिर रेलवे हॉल्ट के पास ट्रेन से कटकर युवक की दर्दनाक मौत
Banka, Banka | Apr 27, 2026 बांका शहर के तारा मंदिर रेलवे हॉल्ट के समीप सोमवार की सुबह 7:00 बजे राजेंद्र नगर बांका इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान बाजा अमरपुर निवासी दिलीप झा के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में की गई। बताया गया कि युवक कान में एयर फोन लगाकर गाना सुनते हुए रेलवे ट्रैक के समीप से गुजर रहा था।