मखदुमपुर: मखदुमपुर में शराब कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
जहानाबाद के मखदुमपुर थाना कांड संख्या-461/26 के प्राथमिकी अभियुक्त अनिल मांझी (पिता-कृष्णा मांझी), निवासी मखदुमपुर डीह, थाना मखदुमपुर को पुलिस ने शराब निर्माण एवं बिक्री के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध दर्ज मामले में कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया गया। मामले में पूछताछ जारी है।