दमोह: 17 वर्षीय किशोरी के सिर मे लगी गोली: प्रेम प्रसंग मे रिश्तेदार ने बंदूक से किया हमला, आरोपी फरार, कोतवाली TI मनीष कुमार
Damoh, Damoh | Jun 7, 2026 दमोह पन्ना के सिमरिया थाना के बनौली में 17 वर्षीय किशोरी सपना रैकवार के सिर में गोली लगने का मामला सामने आया है। उपचार के दौरान उसके सिर से कारतूस निकाला गया। किशोरी को पहले स्थानीय उपचार के बाद दमोह जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस जांच में प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद और रिश्तेदार पर गोली चलाने का संदेह है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।