कटनी ग्रामीण: रीठी तहसील में एचपीवी टीकाकरण की धीमी गति, 1,243 में से केवल 546 किशोरियों को टीका लगा
कटनी। जिले में किशोरी बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए चलाया जा रहा एचपीवी टीकाकरण अभियान अपेक्षित गति नहीं पकड़ पा रहा है जिले भर में संचालित इस अभियान के तहत रीठी तहसील क्षेत्र में अब तक की प्रगति चिंताजनक नजर आ रही है।