गोहद चौराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रधान आरक्षक वीर सिंह ने 18 दिसंबर को 7 बजे गोलकुंडा के पास आरोपी रामपाल निवासी छीमका को पकड़ा। तलाशी के दौरान 20 क्वार्टर देसी शराब के मिले। वहीं एएसआई विसंभर सिंह ने रूपेश करन निवासी बिरखड़ी को सोनू ढाबा के पास पकड़ा। जिससे कुल 35 क्वार्टर अवैध शराब के मिले। पुलिस ने शुक्रवार को लगभग 9:00 बजे मामला दर्ज कर लिया है।