जौनपुर: सोमवार, सर्दी (ठंड) से पशुओं की सुरक्षा के लिए रहें सतर्क: डॉ. ओ. पी. श्रीवास्तव
जौनपुर में सोमवार को 12:30 बजे मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 ओ. पी. श्रीवास्तव ने सर्दी के मौसम में ठंड एवं बीमारियों से पशुओं को बचाने के लिए सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पशुओं को ठंड के प्रकोप से बचाने के लिए विशेष देखभाल की आवश्यकता है। पशुओं को सुबह 7.00 बजे के बाद ही शेड/पशुशाला से बाहर निकाले तथा शाम 6.00 बजे तक घर में बांध दे।