जौनपुर: परसनी गांव में बोलेरो की टक्कर से साइकिल सवार युवक की हुई दर्दनाक मौत
परसनी गांव में रविवार एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। तेज रफ्तार बोलेरो ने 30 वर्षीय साइकिल सवार सोनू गौतम को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सोनू, जो कपड़े की सिलाई कर अपने परिवार का पेट पालता था, अपने 5 वर्षीय बेटी कली के लिए सामान लेने शिकारपुर बाजार जा रहा था।