बरहट: पतनेश्वर धाम में सावन की तीसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा
Barhat, Jamui | Aug 17, 2026 श्रावण मास की तीसरी सोमवारी पर सोमवार को बाबा पतनेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही दूर-दराज से शिवभक्त मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना करते नजर आए। सुबह से लगी भीड़ 10 बजे के बाद भी कम नहीं हुई। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से माहौल भक्तिमय बना रहा।