15 साल बाद डोंगाकोहरौद सड़क निर्माण को मिली 6.05 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति,
'साय-साय सरकार सड़क' कहकर गंदे पानी से किया था विरोध, अब दूध से स्नान कर जताया आभार..
करीब 15 साल बाद सड़क निर्माण के लिए प्रशासनिक मंजूरी मिली। 4.337 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
मंजूरी के बाद ग्रामीण शनि ने अनोखे अंदाज में सरकार का आभार जताया।
सड़क पर बैठकर दूध से स्नान कर खुशी जाहिर की।
शनि ने कहा कि सड़क खराब होने पर उन्होंने विरोध स्वरूप गड्ढों में गंदे पानी से स्नान कर सड़क को "साय-साय सरकार सड़क" नाम दिया था।
अब सड़क मरम्मत का काम शुरू होने और प्रशासकीय स्वीकृति मिलने पर उन्होंने दूध से स्नान कर धन्यवाद दिया।
लंबे आंदोलन और ग्रामीणों की मांग के बाद सड़क निर्माण का रास्ता साफ हुआ।
#breakingnews #DongaKohraud #pamgarh #doodhsnan #sadak