जैतहरी: जैतहरी पुलिस का बड़ा एक्शन: 2 पिकअप जब्त, 12 मवेशी मुक्त, तस्कर अंधेरे में फरार
जैतहरी पुलिस की कार्रवाई करते हुए मवेशियों से भरे 2 पिकअप वाहन जब्त किए। दोनों मामलों में चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। वाहनों से कुल 12 मवेशी क्रूरतापूर्वक भरे मिले, जिन्हें सुरक्षित गौशाला व कांजी हाउस भेजा गया। पुलिस ने पशु क्रूरता व मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।