मंझनपुर: कौशाम्बी में मौरंग कारोबारी से करोड़ों की रंगदारी मांगने का आरोप, प्रशासन पर उठे सवाल
कौशांबी जनपद में मौरंग कारोबार से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक कारोबारी ने कुख्यात माफिया द्वारा करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। महेवाघाट थाना क्षेत्र के दलेलागंज स्थित मौरंग खदान में कार्यरत अडीजा माइंस के डायरेक्टर आदर्श कुमार ने शुक्रवार को जिला अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।