कटनी ग्रामीण: बिलहरी पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार किया
कटनी पुलिस द्वारा जिले के सभी थाना चौकी प्रभारियों को गंभीर अपराधों में त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए थे इसी क्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डहेरिया नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया व थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा के मार्ग दर्शन में चौकी प्रभारी बिलहरी एवं पुलिस टीम ने कार्यवाही की