सदर: दर्जा प्राप्त खिलाड़ियों को अब यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में दिए जाएंगे बोनस अंक
Sadar, Allahabad | May 15, 2026
प्रदेश और देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी विद्यार्थियों को जल्द ही यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में बोनस अंक मिल सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोनस अंक देने का प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा है। प्रस्ताव लागू होने पर योग्य खिलाड़ी छात्र-छात्राओं को अतिरिक्त अंकों का लाभ मिलेगा।