बहराइच: शहर सहित जनपद में डीजल और पेट्रोल की कोई कमी नहीं, जिला पूर्ति अधिकारी ने आमजन से अफवाहों पर ध्यान न देने की की अपील
जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी ने शनिवार को बताया कि ऑयल कंपनी आइओसीएल, बीपीसीएल तथा एचपीसीएल के विक्रय अधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना के अनुसार जनपद बहराइच के डीजल पेट्रोल पंपों पर नियमित रूप से डीजल एवं पेट्रोल की आपूर्ति की जा रही है उन्होंने आमजन से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए बताया कि जनपद में डीजल और पेट्रोल की कोई कमी नहीं है।