सारठ: सारठ थाना परिसर में थाना प्रभारी दीपक कुमार साह ने फहराया तिरंगा, पुलिस जवानों ने दी सलामी
Sarath, Deoghar | Jan 26, 2026 77वें गणतंत्र दिवस पर सारठ थाना परिसर में थाना प्रभारी दीपक कुमार साह ने तिरंगा फहराया। वहीं सशस्त्र पुलिस जवानों ने पैरेड करके तिरंगे को सलामी दी। नेताओं ने महापुरुषों के अमर रहने की आवाजें बुलंद की। मौके पर MLA चुन्ना सिंह, प्रमुख जीके रवानी, उपप्रमुख अनीता कुमारी, जिप सदस्या पिंकी कुमारी, CHC प्रभारी डॉ जियाउल हक, कई राजनीतिक दलों के नेता व अन्य मौजूद थे।