बड़गड़ प्रखंड मुख्यालय स्थित झारखंड राज्य खाद्य निगम गोदाम परिसर में गुरुवार को धान अधिप्राप्ति केन्द्र का शुभारंभ किया गया। प्रखंड प्रमुख शांति देवी ने फीता काटकर केन्द्र का उद्घाटन किया। इस केन्द्र का संचालन बड़गड़ लैम्पस द्वारा किया जाएगा। यहां टेहरी और बड़गड़ पंचायत के पंजीकृत किसानों से 2450 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीद होगी। प्रखंड प्रमुख