खरगोन। शहर में बुधवार देर शाम 7:00 बजे के बाद न्यूनतम तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद ठंड का असर स्पष्ट रूप से बढ़ गया। तापमान में आई इस तेजी से गिरावट के कारण नागरिक ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़ों के साथ अलाव का सहारा ले रहे हैं। कई स्थानों पर लोग सामूहिक रूप से अलाव जलाकर ठंड से बचाव में जुटे दिखाई दे रहे हैं।