अररिया,जिलाधिकारी ने परमान नदी के त्रिशूलिया घाट पर विसर्जन व्यवस्था का लिया जायजा
विजयदशमी के अवसर पर प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन ने जिला मुख्यालय स्थित परमान नदी के त्रिशूलिया घाट पर विसर्जन की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने घाट पर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन तथा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर की गई तैयारियों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर पूरी सतर्कता बरती जाए। घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं। साथ ही, भीड़ को नियंत्रित करने, विसर्जन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित बनाए रखने तथा किसी भी संभावित अप्रिय घटना से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने का निर्देश दिया।
जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा विसर्जन प्रक्रिया के दौरान सतत निगरानी बनाए रखने पर जोर दिया, ताकि दुर्गा पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, अररिया; अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अररिया सहित अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
जिला प्रशासन अररिया
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
#samaratchaudhry
#CMSamrat