जैतपुर: ईद उल अजहा पर्व को लेकर मडसा गांव में पुलिस की ड्यूटी लगाई गई
शहडोल जिले के जैतपुर पुलिस ने गुरुवार को लगभग 1:30 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि ईद उल अजहा पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक राम जी श्रीवास्तव के निर्देश पर मडसा गांव में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की ड्यूटी लगाई गई पुलिस ने बताया है कि मडसा गांव में बने मस्जिद में ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई है, इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस मौजूद रही है।