देवास: देवास के एबी रोड स्थित निजी होटल में इंटक ने सहकारिता पर एक दिवसीय चर्चा का आयोजन किया
Dewas, Dewas | Nov 15, 2024 मध्य प्रदेश इंजीनियरिंग मजदूर सेवा संघ के जिला अध्यक्ष रामबाबू गुर्जर ने बताया कि होटल साईं कृपा में एक दिवसीय सहकारिता पर परिचर्चा का आयोजन इंटक के जिला अध्यक्ष महेश राजपूत के नेतृत्व किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सहकारिता जगत के मसीहा कैप्टन वीपी सिंह थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहकारी जगत में अपना दखल रखने वाले मनीष श्रीवास्तव ने की।