जमुई: कटौना के पास हाईवा द्वारा चकमा देने पर तेज रफ्तार मैजिक वाहन पलटकर दुर्घटनाग्रस्त, देवघर से लौट रहे 5 लोग हुए घायल
Jamui, Jamui | Jul 19, 2026 कटौना के पास शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि 12:30 बजे हाईवा के चकमा देने पर तेज रफ्तार मैजिक वाहन असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में मैजिक वाहन पर सवार बच्चों व महिलाओं समेत 25 लोगों में से पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पांचो घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।