फूलपुुर: गारापुर शराब ठेके पर युवक पर चाकू से किया हमला, गंभीर रूप से घायल
सोमवार दोपहर 3 बजे मिली जानकारी के अनुसार थरवई थाना क्षेत्र के गारापुर स्थित शराब के ठेके पर मामूली विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। मलाका मय भैसाही गांव निवासी श्याम बहादुर (पुत्र पन्ना लाल) पेट और सिर में चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।