राठ: पठानपुरा मोहल्ले में घरों के सामने जलभराव से परेशान मोहल्ले वासियों ने तहसील परिसर में किया प्रदर्शन और की शिकायत
Rath, Hamirpur | Jun 6, 2026 राठ कस्बे की तहसील परिसर के पीछे पठानपुरा मोहल्ले के निवासी दर्जनों की संख्या में लोगों ने आज शनिवार को राठ तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में लिखित शिकायती पत्र देकर उनके मोहल्ले में हो रहे जल भराव की समस्या का निराकरण कराए जाने और जल निकासी की व्यवस्था कराये जाने की मांग की है।