खंडवा नगर: दुर्लभ संयोग में ओंकारेश्वर हुआ भक्तिमय: सोमवती अमावस्या पर लाखों हाथ जुड़े, नर्मदा घाटों पर उमड़ी आस्था
तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में सोमवती अमावस्या पर आस्था का विशाल सैलाब उमड़ पड़ा। एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा में पवित्र स्नान किया। सूर्य संक्रांति के दुर्लभ संयोग के कारण इस दिन का विशेष धार्मिक महत्व रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान ओंकारेश्वर और ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन-पूजन भी किए।