मुज़फ्फरनगर: 307 के चर्चित मुकदमे में कोर्ट का बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में तीनों दोषमुक्त, 10 साल बाद आया फैसला
मुजफ्फरनगर के बहुचर्चित हत्या के प्रयास के मामले में करीब 10 साल बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। वर्ष 2016 में रास्ते के विवाद को लेकर दर्ज हुए इस मुकदमे में हरिओम सैनी, विपिन और रामकुमार को आरोपी बनाया गया था। सुनवाई के दौरान पेश साक्ष्यों और गवाहों के बयानों का परीक्षण करने के बाद अदालत ने आरोप सिद्ध न होने पर तीनों आरोपितों को दोषमुक्त कर बरी कर दिया।