श्रीनगर: प्रधानाध्यापक ने कोल्ड ड्रिंक बताकर छात्रा को पिलाया मूत्र, ग्रामीणों के हंगामे के बाद किया गया गिरफ्तार
सिंधिया पंचायत के कन्या मध्य विद्यालय सिंधिया में कक्षा एक की सात वर्षीय छात्रा को प्रधानाध्यापक ने कोल्ड ड्रिंक कह कर मूत्र पिला दिया। सूचना फैलते ही ग्रामीणों का आक्रोश चरम पर पहुंच गया और आक्रोशित लोग स्कूल में हंगामा करने लगे। घटना मंगलवार के आठ बजे सुबह की बताई जा रही है।