लातेहार: मकईयाटांड पिकेट का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश
पुलिस अधीक्षक लातेहार ने मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत मकईयाटांड पिकेट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पिकेट की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और सुरक्षा संबंधी विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की।