समस्तीपुर: प्रखंड क्षेत्र के हकीमाबाद पंचायत के गोनहर नवादा गांव से आई एक अच्छी खबर
समस्तीपुर प्रखंड क्षेत्र के हकीमाबाद पंचायत के गोनहर नवादा गांव से एक अच्छी खबर सामने आई है। यहां करोड़ों रुपये की लागत से अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए गोनहर नवादा स्थित कबीर मठ परिसर में जमीन चिन्हित की गई है। खास बात यह है कि कबीर मठ के महंत ज्ञानानंद गोस्वामी ने भवन निर्माण के लिए अपनी भूमि दान की है।