भगवानपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 27 पेटियों में रखी 1 लाख 5 हजार रुपये मूल्य की 290.640 लीटर देशी-विदेशी शराब जब्त की है। शराब परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे 5 लाख रुपये कीमत के पिकअप वाहन को भी जब्त किया गया है घटना गुरुवार दोपहर 1 बजे की है