लखीमपुर खीरी जिले में अवैध शराब पर शिकंजा कसते हुए आबकारी विभाग ने धौरहरा, पढ़ुआ, निघासन, मझगई और भीरा क्षेत्र के गांवों में बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के तहत कुल 235 लीटर अवैध शराब जब्त की गई, जबकि करीब 2900 किलोग्राम लहन—जो कच्ची शराब तैयार करने में इस्तेमाल किया जाता है—को मौके पर नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा शराब बनाने के उपकरण भी कब्जे में लिए गए है।