बक्सर: बक्सर मद्य निषेध परीक्षा के बाद परीक्षार्थियों की सुविधा को ले रेलवे ने चलाईं 2 स्पेशल ट्रेनें
Buxar, Buxar | Jun 16, 2026 मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ा इंतजाम किया है। बुधवार 17 जून को परीक्षा के बाद बक्सर से परीक्षार्थियों की वापसी के लिए 2 विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। रेलवे यातायात निरीक्षक विंध्याचल पाण्डेय ने मंगलवार को बताया कि पहली स्पेशल ट्रेन दोपहर 1:30 बजे बक्सर से दानापुर के लिए दूसरी ट्रेन भी चलेगी।