चमोली: गैरसैंण में इंस्पेक्टर ने कुल्हाड़ी उठाकर सड़क पर गिरे पेड़ हटाए, यातायात सामान्य
गैरसैंण-फरकंडे मार्ग पर भारी बारिश के बाद तीन बड़े पेड़ गिर गए। प्रभारी निरीक्षक मनोज सिरौला ने जेसीबी का इंतजार न करते हुए कुल्हाड़ी से पेड़ काटकर मार्ग एक घंटे में खोल दिया। यातायात फिर से शुरू हो गया, उनका यह कदम स्थानीय लोगों ने सराहा।