कामडारा: कामता के पास पिकअप वैन और हाईवा में भिड़ंत, बाल-बाल बचे चालक
Kamdara, Gumla | Jun 5, 2026 कामडारा थाना क्षेत्र के कामता गांव के समीप बाकुटोली-बानो मुख्य पथ पर शुक्रवार को एक पिकअप वैन और हाईवा ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में पिकअप वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया हालांकि किसी प्रकार की जानमाल की क्षति नहीं हुई। पिकअप वैन कामडारा की ओर जा रही थी जबकि हाईवा ट्रक बाकुटोली से कुरकुरा की ओर जा रही थी।