कलायत: कैथल पुलिस ने 125 पेटियों के अवैध पटाखों के साथ पंजाब के आरोपी को किया काबू
कैथल-राजौंद रोड पर सीआईए कलायत पुलिस ने 19 अक्टूबर को एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप से 125 पेटियों के अवैध पटाखे बरामद किए। पंजाब के तरसेम सिंह को गिरफ्तार कर थाना राजौंद में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फायर ब्रिगेड की मदद से पटाखों की जांच कर रही है।