रायबरेली: सदर तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में आई 132 शिकायतें, केवल 7 का हुआ निस्तारण, अधिकारियों की अनुपस्थिति पर उठे सवाल
Raebareli, Raebareli | Jul 6, 2026
सदर तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में,सोमवार को 132 शिकायत पत्र पहुंचे जिनमें से,अधिकारियों ने सुनवाई करते हुए 7 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया बाकी अन्य,शिकायती पत्रों के लिए संबंधित को जांच कर कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है।इस दौरान ज्यादातर जिम्मेदार अधिकारी अपने,मोबाइल फोन में बिजी दिखाई दिए,एडीएम न्यायिक की अध्यक्षता में आयोजित हुआ था दिवस