सोहागपुर: शहडोल मेडिकल कॉलेज में दिनदहाड़े बाइक चोरी, तीन दिन बाद भी पुलिस को चोरों का सुराग नहीं
सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शासकीय मेडिकल कॉलेज में दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना प्रकाश में आई थी। जहां नर्सिंग ऑफिसर राजा बाबू मेश्राम की पैशन प्रो मोटरसाइकिल ड्यूटी के दौरान चोरी हो गई थी। पूरी वारदात CCTV में कैद हुई, जिसमें दो युवक मास्टर चाबी से लॉक खोलकर बाइक ले जाते दिखे। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।