पाटी: ग्राम मेघा में घर मे सोते समय जहरीले सांप के काटने से दो युवकों की दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम,पुलिस जांच में जुटी
Pati, Barwani | Jul 3, 2026 पाटी क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक ही बिस्तर पर सो रहे दो युवकों की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई। सर्पदंश के बाद एक ने रात में ही मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की अस्पताल ले जाते समय शुक्रवार सुबह 8 बजे रास्ते में मौत हो गई। इस दोहरे हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना मेघा की है। सर्पदंश से राकेश व धरमिया की मौत हुई।