पन्ना: विद्युत कर्मियों की तानाशाही और अवैध वसूली के विरोध में उतरे ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक, कलेक्टर और विधायक को सौंपा ज्ञापन।
Panna, Panna | Jul 20, 2024 पन्ना जिले में अघोषित बिजली कटौती और विद्युत कर्मियों की तानाशाही से नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों के लोग परेशान हैं। हाल ही में बृजपुर में कुछ घरों में जबरन घुसकर परिवार के लोगों से बदसलूकी करने के मामले ने किसानों को भड़काया। मामला थाना तक पहुंचा और समझौता हुआ। आज किसानों ने पुलिस अधीक्षक, कलेक्टर और विधायक को ज्ञापन सौंपा।